Posts

Showing posts from February, 2019

प्रियंका की कांग्रेस में औपचारिक एंट्री से क्या उत्तर प्रदेश की रणनीति पर पढ़ेगा असर ?

Image
  प्रियंका के आने से क्यों खुश हैं कांग्रेस   के नेता और कार्यकर्ता   ? प्रियंका गांधी कांग्रेस का एक ऐसा चेहरा जिसे कभी भी सामने नही लाया गया हमेशा परदे के पिछे ही रखा गया इसके पिछे क्या कारण था इसे कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया लेकिन ये बात कभी छुप भी नही पायी है , राजनीतिक सलहाकारों का कहना है कि शायद इसका एक बड़ा कारण राहुल गांधी हैं। कहते हैं यदि राहुल और प्रियंका को एक साथ राजनीति में लाया जाता तो शायद राहुल गांधी का राजनीति   अस्तित्व खतरे में पढ़ जाता। प्रियंका ना सिर्फ चहरे से बलकि राजनीतिक सामर्थ से भी बिलकुल अपनी दादी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीकी तरह हैं। जिस तरह से प्रियंका अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी और रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करती रहीं हैं वह बिलकुल आपनी दादी की तरह ही लगती हैं ,  कभी भी बिना सोचे समझे लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच चले जाना जैसा की उनकी दादी किया करतीं थी। प्रियंका का इस तरह से लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना कहीं ना कहीं कांग्रेस और प्रियंका दोनों के लि...